April 28, 2026

विश्वविजेता भारत हमारा; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी टीम इंडिया को दी बधाई

1 min read
Share this

रायपुर। भारत के टी-20 विश्व कप चैम्पियन बनने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट्स पर बधाई देते हुए लिखा कि शाबाश #TeamIndia! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है।

टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए #TeamIndia के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमारा तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे।