April 22, 2026

बस्तर पण्डुम के विजेताओं के पुरस्कार राशि 16 लाख 80 की गई जारी

1 min read
Share this

जगदलपुर। कार्यालय जिला पंचायत बस्तर द्वारा जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला एवं संस्कृति परंपरा, लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति रिवाज, रहन-सहन, वेशभूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य पेय पदार्थ, व्यंजन, आंचलिक साहित्य, वन-औषधि एवं देवगुढ़ी के संरक्षण, संवर्धन तथा प्रचार प्रसार हेतु बस्तर पण्डुम 2026 का आयोजन 7 से 9 फरवरी 2026 को किया गया। इसके तहत 12 विधाओं पर लालबाग मैदान जगदलपुर में आयोजन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता दलों को प्रोत्साहन-सांत्वना राशि प्रदान करने हेतु प्राप्त आबंटन में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता, प्रतिभागी के विजेता दल प्रमुख एवं अन्य प्रतिभागी दलों के दल प्रमुख के खातें में संबंधित जिले से प्राप्त सत्यापित खातों के अनुसार 16 लाख 80 हजार राशि जारी की गई हैं।