डॉ. कुलदीप सोलंकी ‘बेस्ट आईएमए प्रेसिडेंट’ अवार्ड से होंगे सम्मानित
1 min read
Share this
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 मार्च को प्रदान करेंगे सम्मान*
रायपुर। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और कुशल नेतृत्व के लिए रायपुर के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्टि और आईएमए रायपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी को ‘सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। 7 मार्च को आयोजित आईएमए कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डॉ. सोलंकी को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छत्तीसगढ़ इकाई ने डॉ. सोलंकी का चयन उनके कार्यकाल के दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए किया है। पेट, लिवर और आंतों की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. सोलंकी ने रायपुर शाखा के अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।
*इन उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान*
डॉ. सोलंकी के नेतृत्व में चिकित्सा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कई बड़े आयोजन हुए। उनके मुख्य योगदानों में शामिल हैं।
*आईएमए ग्रैंड मैराथन: स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु सफल आयोजन
*आईएमए क्रिकेट लीग: चिकित्सकों के बीच खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देना।
*सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियां: भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का सफल क्रियान्वयन।
*आईएमए रायपुर का भूमि पूजन एवं भवन निर्माण कार्य शुरू करवाना
*प्रदेश में सबसे ज्यादा IMA मेंबर्स बनाना
डॉ. सोलंकी को आधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। इस सम्मान की घोषणा के बाद चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।
