बदला मौसम का मिजाज 27 फरवरी तक रहेगा असर
1 min read
Share this
रायपुर। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम ने करवट बदली जिसके कारण फिर हल्की ठंड का एहसास होने लगा है मौसम का यह बदला मिजाज 27 फरवरी तक कायम रहने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं। 26 फरवरी तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बादल बरस सकते हैं।
पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 26 से 28 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बूंदाबांदी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।मौसम मौमस के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिलों और छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में हल्की आंधी के साथ ओले गिरेंगे। इस दौरान हवा की अधिकतम स्पीड 41-60 किलोमीटर होगी।
