May 10, 2026

घर में आग लगने से 5 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

1 min read
Share this

मेरठ(उत्तरप्रदेश)। मेरठ के किदवई नगर इलाके में सोमवार की देर शाम एक कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में परिवार के 6 लोग जिंदा जलकर मर गए। जिनमें दो जुड़वा बच्चियों समेत 5 बच्चे शामिल थे।

घटना सोमवार की देर शाम किदवई नगर की है  कपड़ा कारोबारी का परिवार निवासरत हैं। इकबाल उर्फ आसिम अपने भाई फारुख के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। घर में उस समय इकबाल की पत्नी रुखसार (30 साल), उनकी मां अमीर बानो (55 साल) और 5 बच्चे थे। बच्चे खेल रहे थे और महिलाएं रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सभी लोग लपटों में फंस गए। घर दो मंजिला था और उसमें कपड़ों का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। कपड़े होने से आग और तेजी से भड़क गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से आग लगी होगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड को परेशानी हुई, लेकिन टीम ने छतों के रास्ते जाकर सभी को निकालने की कोशिश की।मृतकों में महविश (12 साल)  हम्माद (4 साल) अद्दस (3 साल) नाबिया (6 माह) और इनायत (6 माह) – इकबाल-रुखसार की जुड़वां बेटियां शामिल हैं।

ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल गए, लेकिन प्रथम फ्लोर पर मौजूद लोग फंस गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने फंसे परिवार के सात सदस्यों को निकालने के लिए मकान के पीछे की दीवार तोड़ी और सीढ़ी से एक-एक कर बाहर निकाला। आग से बुरी तरह झुलसी हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।