सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी भारत को देना होगा नया टैरिफ-ट्रंप

1 min read
Share this

नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक आपातकालीन टैरिफ को अवैध घोषित किये जाने के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने सपाट शब्दों में कहा कि यह फैसला कोर्ट ने विदेशी दबाव में लिया है।चाहे जो हो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। भारत को पहले की तरह ही टैरिफ देना होगा

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ रद करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ डील यह है कि वे टैरिफ देंगे। पहले जो स्थिति थी, उससे यह उलट है। प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं, लेकिन वे अमेरिका के खिलाफ काफी चतुर थे। भारत हमें लूट रहा था। अब हमने एक निष्पक्ष समझौता किया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कुछ नहीं बदलेगा भारत को टैरिफ देना ही होगा, और हमें नहीं देना होगा। ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं होगा।”

ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि भारत के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं और हम भारत के साथ व्यापार कर रहे हैं। भारत रूस से तेल प्राप्त कर रहा था और उन्होंने मेरे अनुरोध पर काफी हद तक अपने संबंध तोड़ लिए, क्योंकि हम उस भयानक युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं जिसमें हर महीने 25,000 लोग मर रहे हैं।”