Featured News राजधानी सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र की मौत,छात्रा की हालत गंभीर 1 min read 3 months ago Janpatra News Share thisFacebookXLinkedInWhatsAppरायपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे जतन विफल होते जा रहें हैं। शुक्रवार की सुबह सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस की टोचन गाड़ी ने एक्टीवा सवार भाई बहन को अपनी चपेट में ले लिया जिससे भाई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि बहन को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये दोनों भाई बहन स्कॉलर स्कूल के छात्र हैं जो स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे और स्कूल के पास ही हादसे का शिकार हो गये।प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार स्कूल का आटो नहीं आने पर 14 वर्षीय अंश अठवानी अपनी छोटी बहन.10 वर्षीय नविशा को लेकर ऐक्टिविस्ट से स्कूल जाने घर से निकला था।ये दोनों सिविल लाइन स्थित स्काॅलर स्कूल के छात्र हैं।बताया जाता है कि छतीसगढ़ क्लब के गेट पर गाड़ियों को टो करने पुलिस के वाहन की चपेट में आ गए।अंश का सिर वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक्टीवा में पिछे बैठी नवीशा गंभीर रुप से घायल हो गई जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।Continue ReadingPrevious शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ : बोराNext कमलोचन को पुलिस मुख्यालय में मिली संविदा नियुक्ति