कमलोचन को पुलिस मुख्यालय में मिली संविदा नियुक्ति
1 min read
Share this
रायपुर। राज्य शासन ने कमलोचन कश्यप, (सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक) को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4 (4) में विहित प्रावधान के तहत् कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी), पुलिस मुख्यालय, छग रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरूद्ध 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक जो भी पहले हो, के लिए संविदा नियुक्ति प्रदान करता है। संविदा की सेवा शर्ते पृथक से जारी की जावेगी। बता दें कि वे हाल ही में डीआईजी पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें शासन ने नई जिम्मेदारी दी है।
