November 24, 2026

पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री पाटिल का निधन

1 min read
Share this

*मुख्यमंत्री साय ने पाटिल के निधन शोक व्यक्त किया*

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाले, इसमें लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं।

शिवराज पाटिल के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 1980 में हुई वह पहली बार सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। साल 2004 तक वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। 1980-1990 के दशक में पाटिल ने  संसद में संसदीय सदस्य की सैलरी और अलाउंस पर बनी जॉइंट कमिटी में काम किया। बाद में इसी के चेयरमैन भी बने। पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रक्षा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि 2004-2008 की यूपीए सरकार के दौरान शिवराज पाटिल देश के गृहमंत्री भी रहे। 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद उन्होंने 30 नवंबर, 2008 को देश की सुरक्षा में हुई चूकों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।

*पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल जी का निधन का समाचार अत्यंत दुःखद-साय*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल के का निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।*

*श्री पाटिल जी लगातार सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। पंजाब, राजस्थान के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।*

*ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।*

*ॐ शांतिः*

*-श्री विष्णु देव साय*
*मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन*

This will close in 0 seconds