रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप: उदयाचल नेत्र चिकित्सालय को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
1 min readShare this
राजनांदगांव। रायपुर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेगा कैंप को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है। यह शिविर श्री राजेश मुणत के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 2 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इस विशाल आयोजन में नेत्र जांच एवं नेत्र संबंधी उपचार के लिए उदयाचल नेत्र चिकित्सालय का चयन किया गया है।
*उदयाचल टीम ने की स्थल निरीक्षण और बैठक*
गुरुवार को उदयाचल नेत्र चिकित्सालय की टीम रायपुर पहुंची और शिविर स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद रहे अध्यक्ष राजेंद्र बाफना, अतुल रायचा, अशोक मोदी, प्रवीण सांखला, नम्रता तिवारी, समृद्धि तिवारी, साथ ही साइट सेवर टीम की उर्मी माला एवं पूजा सोनी भी शामिल थीं। उपरोक्त टीम ने श्री राजेश मुणत, श्री अनिल पारख तथा उनकी पूरी टीम के साथ लगभग दो घंटे तक विस्तृत चर्चा कर शिविर की रूपरेखा एवं कार्ययोजना तय की।
*शिविर में मिलेंगी ये महत्वपूर्ण सेवाएँ*
नेत्र जांच पूरी तरह निशुल्क, जरूरतमंद मरीजों को चश्मा एवं दवाई मुफ्त वितरण। जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें राजनांदगांव लाकर उदयाचल नेत्र चिकित्सालय में पूरी तरह निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अशोक मोदी ने कहा कि “हमारे लिए यह सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि सेवा का असीम अवसर है। इतने बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों तक नेत्र उपचार पहुंचाने का दायित्व पाकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हर व्यक्ति तक सही जांच, बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधा बिना किसी शुल्क के पहुँच सके।”
*सहयोग अत्यंत प्रेरणादायक*
उदयाचल प्रबंधन ने बताया कि शिविर तैयारी में श्री राजेश मुणोत और उनकी टीम का विशेष सहयोग मिल रहा है, जबकि उदयाचल के चयन में श्री अनिल पारख की अहम भूमिका रही। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गौतम बाफना द्वारा दी गई।
इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मकता के संवाहक होते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने की दिशा में यह आयोजन एक सराहनीय कदम है।

