आध्यात्मिक गुरु परम आलय ने दिया विवादित बयान, बोले शादी से पहले सेक्स से ऐतराज नहीं होना चाहिए
1 min read
Share this
बिलासपुर। धर्म, कर्म और आत्मा पर चर्चा करने जिले के प्रवास पर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु परम आलय ने एक विवादित बयान दिया है जिसने माहौल गरमा दिया। उनके अनुसार लड़कियों को शादी से पहले सेक्स से ऐतराज नहीं होना चाहिए और इस तर्क को साबित करने के लिए उन्होंने गाड़ी खरीदने से पहले उसे चलाकर देखने का उदाहरण भी दिया। परम आलय यहां सेक्स-एनर्जी के सदुपयोग की बात करते हुए कहा कि वह प्रवचन नहीं बल्कि प्रयोग सिखाने आए हैं, हालांकि उनका यह प्रयोग सेक्स पर खुलकर बात करने की वकालत करता दिखाई दिया।
