November 24, 2026

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक

1 min read
Share this

रायपुर। भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र देओल जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए इससे अत्यंत दु:खद बताया। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा कि अपने सशक्त अभिनय, सिनेमा के प्रति समर्पण और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के हृदय में स्थान बनाया। उनका जाना भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व प्रशंसकों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

This will close in 0 seconds