हास्य अभिनेता असरानी नहीं रहे दीवाली की शाम को हुआ निधन
1 min read
Share this
मुंबई। जाने माने हास्य अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में सोमवार 20 अक्टूबर दीवाली की शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया ।हिंदी सिनेमा अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले गोवर्धन असरानी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसके बाद फेंफड़ों की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और फिर दीवाली के दिन उनका निधन हो गया।
सिनेमा में काम के लिये तरसते असरानी के जीवन में तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्री इंदिरा गांधी की एंट्री हुई और उन्होंने असरानी की किस्मत बदली। असरानी ने बताया था, ‘एक दिन इंदिरा गांधी पुणे आईं हुईं थीं। उस वक्त वो सूचना और प्रसारण मंत्री थीं और हमने उनसे शिकायत की। हमने उन्हें बताया कि, ‘सर्टिफिकेट होने के बावजूद कोई मुझे काम नहीं देता है। इसके बाद इंदिरा गांधी ने कुछ प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स को कहा कि असरानी को काम दिया जाना चाहिए। उनके कहने के बाद मेरे पास काम आने लगा। जया भादुड़ी और मुझे, हम दोनों को ‘गुड्डी’ में कास्ट किया गया और तो और इसके बाद लोगों ने FTII को गंभीरता से लेना शुरू किया।’
