प्रख्यात अभिनेता असरानी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद-साय
1 min read
Share this
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रख्यात अभिनेता असरानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह समाचार अत्यंत दु:खद है। भारतीय सिनेमा जगत में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने अपने अद्वितीय अभिनय कौशल और हास्य प्रतिभा के माध्यम से करोड़ों दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
