November 26, 2026

“स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन 26 सितम्बर को

1 min read
Share this

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन 26 सितम्बर (शुक्रवार) को केंद्रीय अस्पताल, बिलासपुर में किया जा रहा है।

इस शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद रोगियों हेतु रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस अवसर पर चिकित्सक दल द्वारा प्रतिभागियों को न केवल रक्तदान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, बल्कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली पर परामर्श भी दिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों, परिजनों एवं इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और समाज में “रक्तदान – महादान” का संदेश प्रसारित करें।

This will close in 0 seconds