महिला उद्यमियां कल लगाएंगे अपना बाजार, कलेक्टर व मंत्री खुशवंत करेंगे शुभारंभ
1 min readShare this
00 हर महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार को मैग्नेटो मॉल में लगेगा नि:शुल्क बाजार
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर के इतिहास में पहली बार मैग्रेटो मॉल में अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता के सानिध्य में महिलाओं द्वारा एक बाजार की शुरुआत कल से होने जा रही है। इसका शुभारंभ रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, कौशल विकास , तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री खुशवंत साहेब, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी करेंगी।
डॉ. इला गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि समाज की हर महिला चाहती है कि वह भी अपना एक अलग स्थान बनाएं और नई ऊंचाइयों को छुए उसकी खुद की एक पहचान हो और यह मौका दे रहा है छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज हर महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार को। मैग्नेटो मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर यह बाजार लगेगा जिसमें स्टॉल पूर्णत: निशुल्क होगी इसका कोई भी चार्ज या रेट चेंबर द्वारा नहीं लिया जाएगा। जहां महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा, इसमें छत्तीसगड़ी व्यंजन /नाश्ता, आचार, पापड़ गोबर द्वारा निर्मित अगरबत्ती, दिए, महिलाओं द्वारा ही घर में बनाया गया कैमिकल रहित साबुन, कपड़े या जो भी चीजें महिलाएं बनाती हैं जिसमें निपुण हैं उसे यहां आ कर बेच सकती हैं। जो स्वयं अपने हाथ से बनाकर विक्रय किए जाएंगे। यह बाजार सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।

