November 24, 2026

बिजली खंभे पर चढ़े तीन कर्मचारी, अचानक बिजली हुई चालू, दो की हालत गंभीर

1 min read
Share this

सक्ति। ग्राम हसौद में बिजली के मेंटेनेंस के लिए बिजली खंभे पर तीन बिजली कर्मचारी महासीह उम्र 40 वर्ष, रामकुमार यादव उम्र 25 वर्ष और मनीष उम्र 26 वर्ष काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक बिजली का लाइन चालू कर दिया गया जिससे तीनों व्यक्ति करंट की चपेट में आ गए और नीचे गिर गए। इसकी जानकारी मिलते ही बिजली कर्मचारी तत्काल वहा पहुंचे और तीनों घायल कर्मचारियो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी बिजली कर्मचारी बेलगहना जिला बिलासपुर के रहने वाले है।

This will close in 0 seconds