November 23, 2026

आम आदमी पार्टी की 90 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक कल

1 min read
Share this

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य की सभी 90 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक कल 21 सितम्बर को रखी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार को लेकर सभी विधानसभाओं में मीटिंग होगी जिसमें विधानसभा प्रभारी और कार्यकर्ताओं को मीडिया, सोशल मीडिया में अपने क्षेत्र के मुद्दों को कैसे उठाना है इसकी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने बताया कि सभी 90 विधानसभा की 10 प्रमुख मुद्दे होंगे या जनसमस्या होंगी उसको चिन्हांकित करने का काम करेंगे और 5 ऐसे प्रमुख सुझाव तय करेंगे जिससे प्रदेश में पार्टी का संगठन और तेजी से बढ़े। युवाओं, महिलाओं सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को पार्टी संगठन में जोडऩे की प्राथमिकता रहेगी।

This will close in 0 seconds