November 23, 2026

“प्रोजेक्ट धड़कन“: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कराई अपने हृदय की जांच

1 min read
Share this

रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही “प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

इसी कड़ी में ग्राम निमोरा के आंगनबाड़ी केन्द्र-1 में आयोजित राष्ट्रिय पोषण कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्ण देवी एवं छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अपने हृदय की जांच कराई एवं आंगनबाड़ी के 21 बच्चों का परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।

इस अभियान में श्री सत्य साईं हॉस्पिटल के चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं प्रोग्राम ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। उनकी विशेषज्ञता और संवेदनशीलता ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

This will close in 0 seconds