November 23, 2026

अनियंत्रित होकर पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 5 गंभीर

1 min read
Share this

जशपुर। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं 5 अन्य यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेला में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक सीजी 15 ईएफ 5028 फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी कि बरजोर के पास तेज रफ्तार होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेला लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

This will close in 0 seconds