वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र वाजपेयी का निधन
1 min readShare this
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र वाजपेयी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। 75 वर्षीय राजेंद्र वाजपेयी लंबे समय से जगदलपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने न्यूज चैनल सहारा समय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। श्री वाजपेयी ने बस्तर में पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया, उनके आलेख और रिपोर्टिंग देश के अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती थी। श्री वाजपेयी बस्तर पत्रकार संघ के फाउंडर मेंबर, बस्तर टाइम्स के संपादक, पीटीआई एवं सहारा समय के बस्तर ब्यूरो चीफ थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह जगदलपुर में किया जाएगा।
सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को नई दिशा दी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

