Home Page Popup
November 15, 2026

पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला के यहां ईडी ने दी दबिश

1 min read
Share this

रायपुर। 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाला मामले में चार सदस्यीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पूर्व आईएएस डा. आलोक शुक्ला के भिलाई के हुडको स्थित निजी निवास पर दबिश दी। ईडी की टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े कागजों की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी। यहां बताना लाजमी होगा कि कल ही सुप्रीम कोर्ट ने डा शुक्ला और अनिल टूटेजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी।