सीमा फ्यूल्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 8 गायों की हुई मौत
1 min readShare this
बिलासपुर। बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित सीमा फ्यूल्स के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। इस हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस हादसे में एक गर्भवती गाय का पेट फट गया और उसका बछड़ा बाहर निकल आया और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

