नहीं रहे साहित्यकार सुरजीत नवदीप

1 min read
Share this

00 मुख्यमंत्री ने जताया दुख
धमतरी। वरिष्ठ साहित्यकार और राष्ट्रीय स्तर के मंच संचालक सुरजीत नवदीप का 15 सितम्बर को निधन हो गया। अंतिम संस्कार 16 सितम्बर को धमतरी के शांति घाट में किया गया। विभिन्न साहित्यिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक संगठनों ने श्री सुरजीत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि, अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के लोकप्रिय मंच संचालक, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व सदस्य और धमतरी जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक श्री सुरजीत नवदीप जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। यह हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। नवदीप की सहज हास्य-व्यंग्य शैली, समाज की विसंगतियों पर गहरी दृष्टि और मंचीय उपस्थिति ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयां दी। आपकी रचनाएं और आपका व्यक्तित्व सदैव साहित्य प्रेमियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

This will close in 0 seconds