योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस अक्टूबर से चलेगी बदले मार्ग से
1 min read
Share this
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में राउरकेला-कांसबहाल स्टेशनों के बीच ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी) मशीन से पटरियों को बदला जाएगा। यह कार्य 1 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। रेलवे ने बताया कि काम पूरा होने के बाद गाडिय़ों के परिचालन में और अधिक गति और सुगमता आएगी। इसके चलते योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) ट्रेन 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 7, 14, 21, 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर को ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी। इसी प्रकार पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) ट्रेन 13, 20, 27 अक्टूबर, 3, 10, 17, 24 नवंबर, 1, 8 और 15 दिसंबर को कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा-ईब होकर चलाई जाएगी।
