अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली की हत्या,अमेरिका में दो दिन का राष्ट्रीय शोक

1 min read
Share this

वाशिंग्टन। बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम में भाषण दे रहे अमेरिका के कंजरवेटिव युवा नेता 31 साल के चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने काफी दूर से चार्ली पर गोली दागी जो उसके गले में लगी है,चार्ली किर्क  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया । चार्ली की हत्या के बाद अमेरिका में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कर्क को लहूलुहान होकर गिरते देखा गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार, हमलावर ने काले कपड़े पहन रखे थे और कैंपस की एक इमारत की छत से गोली चलाई। हमले के तुरंत बाद कैंपस को खाली कराया गया और कक्षाएं अनिश्चितकाल तक रद्द कर दी गईं। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान जारी है।चार्ली पर यह हमला 10 सितंबर को उस वक्त किया गया जब 31 वर्षीय किर्क छात्रों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में चर्चा कर रहे थे।इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में किर्क सफेद टेंट के नीचे हाथ में माइक लेकर बोलते दिख रहे हैं, तभी अचानक एक गोली की आवाज आती है और उनके गले से खून बहने लगता है। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं।वहीं, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेश कास पटेल ने कहा कि वह घटना पर करीबी नजर रख रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने विश्वविद्यालय से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि वह आरोपी नहीं है। संदिग्ध की तलाश जारी है। वहीं, पूर्व रिपब्लिकन सांसद जेसन चेफ़ेट्ज़, जो घटना के दौरान मौजूद थे उन्होंने कहा कि गोली नजदीक से चलाई गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को अपर्याप्त बताया।

पता चला है कि चार्ली किर्क का यह कार्यक्रम पहले से विवादों में था। करीब 1,000 छात्रों ने ऑनलाइन याचिका दायर कर उनकी कैंपस एंट्री पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन यूनिवर्सिटी ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देकर मंजूरी दी थी।