रामगढ़ पर्वत की वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने भाजपा ने 3 सदस्यीय समिति बनाई
1 min read
Share this
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रामगढ़ पर्वत के विषय पर वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने हेतु 03 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थान का दौरा कर इस विषय से संबंधित तथ्यों का अध्ययन कर अपना रिपोर्ट 07 दिवस के भीतर पार्टी को सौंपेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव द्वारा गठित समिति के संयोजक पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा होंगे। विधायक रेणुका सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी समिति के सदस्य हैं।समिति कल 11 सितम्बर को अम्बिकापुर पहुँचेगी जहाँ शाम को समिति की एक पत्रकार वार्ता रखी गई है।
