एशिया कप हॉकी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उदघाटन
1 min read
Share this
राजगीर। पहली बार बिहार का राजगीर हॉकी एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रहा है। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने शुक्रवार की सुबह ट्रॉफी का अनावरण करते हुए टूर्नामेंट का उदघाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को पहली बार एशिया कप की मेजबानी मिलने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रहा है. हाल के वर्षों में बिहार ने खेलों का केंद्र बनने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।”

टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गये मैचों में मलेशिया, जापान और कोरिया ने अपने शुरुआती मैचों में जीत दर्ज की।बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम पर टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के पूल में चीन के अलावा जापान और कजाकस्तान भी है। वहीं पूल बी में बांग्लादेश, चीनी ताइपे, मलेशिया के साथ ही डिफेंडिंग चैपियन साउथ कोरिया है।
