महिला क्रिकेट को नए शिखर पर पहुंचाने आईसीसी ने गुगल से मिलाया हाथ
1 min read
Share this
नई दिल्ली। महिला किक्रेट को नये शिखर पर ले जाने के लिये महिला क्रिकेट के दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंट शुरु होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गूगल के साथ के साथ हाथ मिलाया है जिसका रोमांच और सुखद परिणाम महिला क्रिकेट के प्रशंसकों को आने वाले समय में देखने को मिलेगा। यह जानकारी आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष तथा अगले वर्ष महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 और टी 20 वर्ल्ड कप 2026 होने हैं। ऐसे समय में इन दोनों के मध्य हुई यह साझेदारी काफी अहम मानी जा रही है।
आईसीसी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब महिला क्रिकेट को गूगल की उन्नत तकनीक का साथ मिलेगा। इस समझौते से गूगल महिला क्रिकेट को ज्यादा सुलभ और आकर्षक बनाने में मदद आईसीसी की मदद करेगा। गूगल के प्रोडक्ट्स जैसे एंड्रॉइड, गूगल जेमिनी, गूगल पे और गूगल पिक्सेल का इस्तेमाल फैंस को हर पल से जोड़ने और मैच अनुभव को और बेहतर करने के लिए किया जाएगा।
दोनों के मध्य यह समझौता काफी मायने रखता है।अगले 10 महीनों में महिला क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंट खेले जाने वाले हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा, जबकि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ऐसे में गूगल का यह कदम महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को और तेज़ी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
