April 27, 2026

नवम अग्र अलंकरण समारोह से सम्मानित हुए 18 क्षेत्रों के योग्य प्रतिभागी

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा नवम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजप एस एन पैलेस में किया गया जहां 18 क्षेत्रों से योग्य प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान ऋषि पंचमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ व ओडिशा से 63 जोड़ो ने उद्यापन भी किया। इस अवसर पर बसना विधायक संपत अग्रवाल, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय संरक्षक महेंद्र सक्सेरिया दुर्ग, पूर्व अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी कोरबा एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, राजू बिलासपुर, महामंत्री संजय अग्रवाल, कार्यक्रम की संयोजिका हेमलता बंसल, प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल, अनिता अग्रवाल के अलावा समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।