महिला क्रिकेट को नए शिखर पर पहुंचाने आईसीसी ने गुगल से मिलाया हाथ

1 min read
Share this

नई दिल्ली। महिला किक्रेट को नये शिखर पर ले जाने के लिये महिला क्रिकेट के दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंट शुरु होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गूगल के साथ के साथ हाथ मिलाया है जिसका रोमांच और सुखद परिणाम महिला क्रिकेट के प्रशंसकों को आने वाले समय में देखने को मिलेगा। यह जानकारी आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष तथा अगले वर्ष महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 और टी 20 वर्ल्ड कप 2026 होने हैं। ऐसे समय में इन दोनों के मध्य हुई यह साझेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

आईसीसी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब महिला क्रिकेट को गूगल की उन्नत तकनीक का साथ मिलेगा। इस समझौते से गूगल महिला क्रिकेट को ज्यादा सुलभ और आकर्षक बनाने में मदद आईसीसी की मदद करेगा। गूगल के प्रोडक्ट्स जैसे एंड्रॉइड, गूगल जेमिनी, गूगल पे और गूगल पिक्सेल का इस्तेमाल फैंस को हर पल से जोड़ने और मैच अनुभव को और बेहतर करने के लिए किया जाएगा।

दोनों के मध्य यह समझौता काफी मायने रखता है।अगले 10 महीनों में महिला क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंट खेले जाने वाले हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा, जबकि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ऐसे में गूगल का यह कदम महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को और तेज़ी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने इस साझेदारी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा “यह पार्टनरशिप महिला क्रिकेट के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। गूगल की वर्ल्ड क्लास इनोवेशन के साथ हम फैंस के लिए ज्यादा आकर्षक अनुभव तैयार कर पाएंगे और खेल को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचा सकेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि महिला क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और यह सहयोग इसे वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा। गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) शेखर खोसला ने कहा “क्रिकेट हमेशा से समुदाय और जुनून की पहचान रहा है।हम आईसीसी के साथ मिलकर महिला क्रिकेट के फैंस को खेल के और करीब लाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह केवल एक टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय तक गहरे एंगेजमेंट और पहुंच बनाने की दिशा में कदम है।”