दहेज का दंश लील गया 27 साल की शिल्पा को

1 min read
Share this

बेंगलुरु(कर्नाटक)। विकासशील देश में और शिक्षित कहे जाने वाले समाज में आज भी दहेज जैसी कुरीति की प्रथा कायम है जिसके शिकंजे से छुटकारा पाने के लिये कम उर्म की नवविवाहिता आत्महत्या का मार्ग चुन लेती हैं।

दहेज के लिये ऐसा ही जान देने का वाक्या मंगलवार का है जो शुक्रवार को उस समय सामने आया जब मृत्तिका के परिजनों ने दहेज लोभी परिवार के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में मंगलवार की रात एक दिल 27 साल की  टेकी शिल्पा अपने घर में फंदे पर लटकी पाई गईं। उनके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि दहेज के लिए लगातार तंग किए जाने की वजह से शिल्पा ने खुदकुशी कर ली। इसके बाद शिल्पा के पति प्रवीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।