शिल्पा की शादी ढाई साल पहले प्रवीण से हुई थी। वो पहले एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थे। दोनों से एक डेढ़ साल की संतान भी है।शिल्पा शिक्षित थी और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी और शादी से पहले इन्फोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं। प्रवीण भी साफ्टवेयर इंजीनियर है और ओरेकल में नौकरी करता था। शादी के एक साल बाद ही उसने नौकरी छोड़कर खाने का कारोबार शुरू किया था।
शिल्पा के माता-पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के वक्त प्रवीण के परिवार ने 15 लाख रुपये नकद, 150 ग्राम सोने के गहने और घरेलू सामान की मांग की थी।
शिल्पा के परिवार ने ये मांगें पूरी कीं, लेकिन इसके बावजूद प्रवीण के परिवार ने शिल्पा को और पैसे और कीमती चीजों के लिए दबाव डाला।
शिकायत के मुताबिक, शिल्पा को बार-बार ताने मारे गए और दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
इसके अलावा, शिल्पा के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवीण की मां ने शिल्पा के रंग को लेकर तंज कसे।
शिकायत में कहा गया कि सास ने शिल्पा से कहा, “तू काली है, मेरे बेटे के लिए अच्छी नहीं। उसे छोड़ दे, हम उसके लिए बेहतर दुल्हन ढूंढ लेंगे।” इस तरह की बातें शिल्पा के लिए गहरे जख्म का सबब बनीं।शिल्पा के परिवार का कहना है कि छह महीने पहले प्रवीण के परिवार ने उनके कारोबार के लिए 5 लाख रुपये की और मांग की। शिल्पा के परिवार ने यह रकम भी दे दी, मगर दहेज की भूख और मानसिक उत्पीड़न रुका नहीं।
यह लगातार दी गई प्रताड़ना ही थी, जिसने शिल्पा को इस कदर मजबूर कर दिया कि उन्होंने अपनी जान लेने का रास्ता चुना। पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है।पुलिस प्रवीण को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले की जांच जांच का ।जिम्मा एक असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस को सौंपा गया है।