पटना में ₹422 करोड़ की लागत से बना डबल डेक फ्लाईओवर का एक हिस्सा दो माह में टूटा

1 min read
Share this

पटना (बिहार)। राजधानी में दो माह पूर्व सियासी तामझाम और ढोल नगाड़ों के साथ सूबे का पहला डबलडेकर फ्लाईओवर एक हिस्सा भारी बारिश के बीच जमीन में धंस गया। इस फ्लाईओवर को जामग्रस्त अशोक राजपथ की राहत के तौर पर जनता के सम्मुख पेश किया गया था अब इसका एक हिस्सा धंसने से निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पटना में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश चलते एक ओर जहां शहर की सड़कें डुबो दी हैं, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की मजबूती की परतें भी उधेड़ दी हैं. राज्य के पहले डबल-डेकर फ्लाईओवर का एक हिस्सा रविवार को धंस गया, जिसका उदघाटन 11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। यह फ्लाईओवर गांधी मैदान के पास कारगिल चौक से लेकर पीएमसीएच और साइंस कॉलेज तक बनाया गया था, ताकि व्यस्त अशोक राजपथ पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके. लेकिन बारिश के बाद फ्लाईओवर की सतह पर गड्ढा बन गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैल गई।