झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो शीबू सोरेन का निधन
1 min read
Share this
* झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक,मानसून सत्र अनिश्चित काल तक स्थगित*
नई दिल्ली। पिछले दो महीनों से बीमार चल रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चे के सुप्रीमों शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।झारखंड में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है वहीं विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल तक स्थगित कर दिया गया है।
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह 8:56 बजे सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे।शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।इसके साथ ही देश के अनेक नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
अखंड बिहार में हजारीबाग और अब रामगढ़ के गोला से सटे नेमरा गांव में 11 जनवरी 1944 को जन्में शिबू सोरेन ने संघर्ष और आंदोलनों के दम पर राजनीति में फर्श से अर्श को हासिल किया। शिबू सोरेन स्व. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार में दो बार कोयला मंत्री रहे। झारखंड में तीन बार मुख्यमंत्री बने। दुमका संसदीय सीट से वह 8 बार सांसद बने। इसके अलावा जामा विधानसभा से एक बार विधायक चुने गए। तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। वर्तमान में वह राज्यसभा के सदस्य थे।
शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है। साथ ही तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. झारखंड के भी तमाम नेता-मंत्री गुरु जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
