अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का तीज मिलन 13 को, 16 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन

1 min read
Share this

रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की मासिक बैठक में आगामी आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें 13 अगस्त की शाम 4 बजे से वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज की बहन-बेटियों की गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा 16 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर युवक-युवती कात्यायनी एवं परित्यक्त वैवाहिकी परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन उन युवक-युवतियों के लिए विशेष रूप से समर्पित होगा जो योग्य वर-वधू की तलाश में हैं, विशेष रूप से परित्यक्त, विधुर, विधवा वर्ग के लिए भी यह मंच उपयोगी सिद्ध होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आचार्य योगेश तिवारी ने की।
इस अवसर परश्रीमती सुनीता तिवारी,श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा श्रीमती उमा तिवारी,श्रीमती निवेदिता मिश्रा,अमित मिश्रा,प्रदीप मिश्रा,शशांक खरे,सुधीर तिवारी,जितेंद्र पांडेय,डॉक्टर मल्लिका मिश्रा,श्रीमती लता पांडेय ,श्रीमती साधना शुक्ला,श्रीमती सुभद्रा तिवारी,श्रीमती लक्की दुबे,डॉक्टर अनुश्री पाठक,आरती शर्मा, विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शशांक खरे ने दिया।