कार गिरी पुल से, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित 2 की मौत
1 min read
Share this
गरियाबंद। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज दास अपने 5 साथियों के साथ बिलाईगढ़ भटगांव से भूतेश्वरनाथ मंदिर जा रहे थे कि फिंगेश्वर सरगी नाला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर जाने से लोकेश और पंकज दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए जिनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलाईगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र से 5 लोग गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे कि फिंगेश्वर सरगी नाला पार करने के दौरान कार चला रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज दास को झपकी आ गई और कार पत्थर से टकराकर पुल से नाले में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में भर्ती चल रहा है। फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
