छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान खुद को मारी गोली
1 min read
Share this
भिलाई। दुर्ग जिला के रहने वाल निवासी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। हादसा कल रात का बताया जा रहा है। चंदेल कोंडागांव जिले में बयानार में पदस्थ था और अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर जवान के सुसाइड की घटना से साथी जवानों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कैंप में तैनात जवानों के बीच शोक और तनाव का माहौल है। सभी जवान इस आत्मघाती कदम से स्तब्ध हैं। अधिकारियों द्वारा जवानों की काउंसलिंग भी की जा रही है।
