पीडि़ता से मारपीट के मामले में टीआई समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
1 min read
Share this
रायपुर। पूर्व महिला थाना प्रभारी बेदवती दरियों, एएसआई शारदा वर्मा और महिला आरक्षक फगेश्वरी कंवर व पीडि़ता के पति आसिफ अली के खिलाफ काउंसलिंग के दौरान पीडि़ता से मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
काउंसलिंग के दौरान हुए पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है, जिसमें पीडि़ता ने आरोप लगाया कि विवाद की स्थिति में पुलिस स्टाफ ने उनका पक्ष नहीं सुना, बल्कि गंभीर रूप से मारपीट और गाली-गलौज की। मारपीट में उसे गले और पीठ पर डंडों से चोटें पहुंचाई गईं, जिसके निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले पीडि़ता द्वारा शिकायत देने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया था, जिसके बाद पीडि़ता ने कोर्ट की शरण ली थी।
उल्लेखनीय है कि महिला थाना प्रभारी रह चुकी बेदवती दरियों पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। हाल ही में एसीबी ने उन्हें 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस पुराने मामले के चलते वह पहले से ही निलंबित चल रही थीं।
