धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं का पैर धो व शॉल-श्रीफल भेंटकर पुरंदर ने कराया घर वापसी
1 min read
Share this
रायपुर। जगन्नाथ सेना बनाने ने रविवार को धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं का पैर धोकर, शॉल-श्रीफल भेंटकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा हिन्दू धर्म में वापसी कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए जगन्नाथ सेना हर रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक धर्म विरोध कार्य रोकने का काम करेगी।
महिलाओं की घर वापसी कराने से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक की पद यात्रा कर धर्मांतरण के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उडिय़ा बस्तियों में धर्मांतरण की सूचना के बाद जगन्नाथ सेना का गठन किया है और धर्मांतरण के मामले सामने आने पर शासन – प्रशासन को इसकी सूचना देंगे, वहीं काम कर रही अंदरूनी मिशनरी को रोकने काम जगन्नाथ सेना करेगी।
