भाजपा नेताओं ने निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि
1 min read
Share this
रायपुर। आज फरसगुड़ा में पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के सुपुत्र एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे स्व. निखिल कश्यप के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, सम्पत अग्रवाल, गुरु खुशवंत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड चेयरमैन सलीम राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छगन मूंदड़ा, प्रीतेश गांधी सहित पार्षद गण मंडल अध्यक्ष गण सहित पदाधिरकगण कार्यकतगण ने रायपुर निवास में मंत्री श्री केदार कश्यप से भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
