रेशम लाल कुर्रे 6 साल के लिए भाजपा से हुए निष्कासित
1 min read
Share this
रायपुर। आरोप है कि सरसींवा नगर पंचायत चुनाव में श्री रेशम लाल कुर्रे ने भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे के साथ ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए विपक्षी दल से उम्मीदवारी किया था। यह अनुशासन भंग करने का मामला होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लडऩे के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
