May 5, 2026

भाजपा ने घोषित किए दंतेवाड़ा में जिला पदाधिकारी

1 min read
Share this

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन)पवन साय व दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के अनुमोदन उपरांत जिला पदाधिकारी की घोषणा की गई।
संतोष गुप्ता दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष, पिन्टुराम उईके, मुकेश शर्मा, श्रीमती कमला विनय नाग, सत्यनारायण महापात्र, सुमीत सरकार, धर्मपाल मिश्रा व सत्यजीत चौहान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुन्नाराम मरकाम व भुवनेश्वर भारद्वाज महामंत्री होंगे जबकि श्रीमती लता मरकाम, राजमन ठाकुर, श्रीमती राजश्री मण्डावी, श्रीमती मालती मुड़ामी, श्रीमती अनिता वर्मा, मनीष सुराना मंत्री, दीपक बाजपेयी – कोषाध्यक्ष व जगणेश रोहय प्रवक्ता होंगे।