May 5, 2026

मुंगेली के धरदेही में प्रदेश का पांचवां 400 केवी विद्युत उपकेंद्र शुरु

1 min read
Share this

रायपुर। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने मुंगेली के धरदेही में प्रदेश के पांचवे 400 केवी विद्युत उपकेंद्र को प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने ऊर्जीकृत कर दिया है। इस उपकेंद्र में स्थापित 400/220 केवी ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 2&315 (630) एमवीए, 220/132 केवी ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 2&160 (320) एमवीए तथा वोल्टेज नियंत्रक 400 केवी लाइन रिएक्टर की क्षमता 2&50 एमवीएआर है।
प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि इसके चार्ज होने से बिलासपुर, भाटापारा, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, बलौदा बाज़ार एवं आसपास के क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों, कृषि क्षेत्र एवं घरेलू उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
धरदेही ग्रिड सबस्टेशन का संचालन न केवल क्षेत्रीय ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड की 2&660 मेगावाट क्षमता वाली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट परियोजना से उत्पादित विद्युत के सुरक्षित और कुशल ट्रांसमिशन हेतु एक केंद्रीय कड़ी के रूप में भी कार्य करेगा, साथ ही इस उपकेंद्र की सीधी कनेक्टिविटी पावरग्रिड के बिलासपुर स्थित 765 केवी सबस्टेशन से भी हो जाएगी। 400 केवी सबस्टेशन धरदेही राज्य के भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु केंद्रीय प्रणाली से आयातित करने की क्षमता (इम्पोर्ट एटीसी) में पर्याप्त वृद्धि सुनिश्चित करेगा। इस सबस्टेशन के माध्यम से विद्युत उत्पादन को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुचारु रूप से प्रवाहित किया जाएगा, जिससे ग्रिड स्थिरता और ऊर्जा उपलब्धता दोनों को मजबूती मिलेगी।
इस उपकेंद्र का निर्माण मेसर्स टेक्नो इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड कोलकाता और 400 केवी लाइनों के निर्माण का कार्य मेसर्स एल एंड टी कम्पनी से कुल 176 करोड़ की लागत से करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सीएसपीटीसीएल एवं सीएसपीडीसीएल के सभी ईडी, सीई, एसई, ईई, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।