अखण्ड दीपक प्रज्वलित, 21 दिनों तक चौबीसों घंटे रहेगा प्रकाशमान
1 min read
Share this
00 चमत्कारी दादागुरुदेव इक्तिसा जाप हेतु प्रतिमा कलश व अखण्ड दीपक स्थापना का महाविधान सम्पन्न
रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी के वाशक्षेप व आशीर्वाद से चमत्कारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप हेतु भैरव सोसायटी स्थित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में प्रतिमा जी कलश व अखण्ड दीपक स्थापना का महाविधान संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों भक्त गुरु चरणों में अपनी भावांजली अर्पित करते हुए दादा गुरुदेव से समाज व देश में सुख शांति , समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
उपरोक्त जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने देते हुए बताया की सर्वप्रथम विधिकारक श्री विमल गोलछा द्वारा नवकार मंत्र का पाठ व मंत्रोच्चार करते हुए मंगल कलश में अक्षत भराया गया फिर अनमोल ममता दर्श जैन परिवार द्वारा कलश पर श्रीफल व लाल वस्त्र, केशर चंदन व बरक स्थापित किया गया । श्री सीमंधर स्वामी परमात्मा की तीन प्रदक्षिणा कर मंगल कलश स्थापित किया गया। तत्पश्चात मंजू कोठारी ममता नाहर मयूरी गोलछा ग्रुप द्वारा मंत्रोच्चार सह अखण्ड दीपक प्रज्वलित किया गया जो कि आगामी 21 दिनों तक चौबीसों घंटे प्रकाशमान रहेगा । विधिकारक श्री विमल गोलछा ने पूर्ण विधिविधान व पुण्याहाम पुण्याहाम के उदघोष के मध्य दादा गुरुदेव की मूर्ति स्थापना श्रीमती पानीबाई आसकरण भन्साली कल्पवृक्ष परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के स्थापना की गई , इसके पूर्व भन्साली परिवार के श्रावक श्राविकाओं ने प्रतिमा जी को लेकर परमात्मा सीमंधर स्वामी की 3 प्रदक्षिणा लगाई । मूर्ति स्थापना के पश्चात प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 21 दिवसीय इक्तिसा जाप का प्रारंभ हुआ। सभी भक्त जन गुरु कृपा प्राप्त करने प्रतिदिन इक्तिसा जाप में भाग लेंगे।
