भाजपा ने बालोद व गरियाबंद में घोषित किए जिला पदाधिकारी
1 min read
Share this
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय व बालोद के जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख व गरियाबंद के जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के अनुमोदन उपरांत जिला पदाधिकारी की घोषणा की गई।
बालोद जिले के चेमन देशमुख – जिलाध्यक्ष,- ठाकुर राम चंद्राकर, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा, श्रीमती कांति सोनेश्वरी उपाध्यक्ष होंगी जबकि राकेश यादव (छोटू) सौरभ लुनिया को महामंत्री बनाया गया है। सुरेन्द्र देशमुख, सोमेश सोरी, प्रेम साहू, श्रीमती चन्द्रलता साहू, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती निशा योगी मंत्री पद सम्हालेंगी। हरिश कटझरे कोषाध्यक्ष व जितेन्द्र साहू प्रवक्ता होंगे।
जबकि गरियाबंद जिले के अनिल चंद्राकर – जिलाध्यक्ष, गुरूनारायण तिवारी, प्रीतम सिन्हा, ईश्वर लाल साहू, पदुलोचन जगत, श्रीमती केशरी ध्रुव व श्रीमती सरिता ठाकुर उपाध्यक्ष बनाई गई है। आशीष शर्मा व चन्द्रशेखर साहू महामंत्री होंगे। सुरेन्द्र सोनटेके, जगदीश यदु, श्रीमती नूरमती मांझी, श्रीमती श्रुति ध्रुवा, मनीष सिन्हा व श्रीमती तृप्ति बेनर्जी मंत्री, अजय रोहरा कोषाध्यक्ष व राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद जिले के भाजपा प्रवक्ता बनाए गए।
