April 24, 2026

आप ने पार्टी विस्तार के लिए नियुक्ति किए पर्यवेक्षक व समन्वयक

1 min read
Share this

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती के लिए कवायद शुरू हो गई है। आगामी 30 जुलाई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय मीटिंग रखी गयी है और उसके बाद जोन स्तरीय सम्मलेन रखा जायेगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सब ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सब ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक, उप नेता विपक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत के निर्देशानुसार राज्य में पार्टी विस्तार और मजबूत संगठन की कवायद शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ में पार्टी ने 7 ज़ोन बनाकर प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक /समन्वयक नियुक्त किया है, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग को सरगुजा जोन एवं कोरबा-रायगढ़ ज़ोन, प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी) मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय को बिलासपुर -जांजगीर-चांपा ज़ोन, प्रदेश महासचिव वदूद आलम को रायपुर-महासमुंद ज़ोन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी और प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल को बस्तर जोन, कांकेर ज़ोन एवं दुर्ग- राजनांदगाव ज़ोन की पर्यवेक्षक/समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोडऩे के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा। जिला, ब्लॉक स्तर, प्रत्येक वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीम तैयार करने की रुपरेखा तैयार की जा रही है।