एसबीआई ऑफिस में सर्विस मैनेजर की शराब पार्टी.. ट्रांसफर होने पर मनाया जश्न
1 min read
Share this
बीजापुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ऑफिस में रविवार रात को शराब पार्टी की गई। एसबीआई के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रांसफर होने पर वे सभी जश्न मना रहे थे।
