महंगे मोबाईल फोन फायनेंस कराकर लोन दिलाने का झांसा देने वाला सिमरन जीत गिरफ्तार
1 min read
Share this
00 ठगी के 16 आईफोन भी पुलिस ने किए जप्त
रायपुर। कचना खम्हारडीह निवासी महेश्वरी फुटान को महंगे मोबाईल फोन फायनेंस कराकर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी सिमरन जीत सिंह अजमानी उर्फ लवली 31 निवासी महावीर नगर वसंत विहार कॉलोनी न्यू राजेंद्र नगर को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने ठगी के 16 आईफोन जब्त किए जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रूपए बताई जा रही है।
मामले का खुलासा करते हुए गोलबाजार पुलिस ने बताया कि कचना खम्हारडीह निवासी महेश्वरी फुटान ने अपने भाई के साथ हुई ठगी पर थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महेश्वरी के भाई ने बताया कि वह मोबाईल फायनेंस कराकर 1,00,000 रुपये का लोन पास कराया है। इस पर महेश्वरी ने अपने भाई को उसका भी लोन पास कराने कहा फिर वह उसे लाल गंगा शॉपिंग मॉल में फोन वाले लिमिटेड दुकान में एचडीएफसी फायनेंसर से मिलाया। फायनेंसर ने बताया कि मोबाईल फायनेंस करा लो, उस मोबाईल का किश्त आपके खाते से कटता रहेगा फिर वह एक मोबाईल फोन के लिए लोन फार्म भरा और दूसरा मोबाईल क्रोमा दुकान भाटागांव से मिलेगा बोला। तब महेश्वरी क्रोमा दुकान भाटागांव गयी जहां पर एक अन्य फायनेंसर ने फार्म भरा। दोनों जगहों पर नये मोबाईल फोन के साथ फोटो खींचे और मोबाईल फोन को वापस रख लिया और बिना मोबाईल दिये भेज दिये। महेश्वरी द्वारा कितने दिन में लोन आयेगा कहने पर फायनेंसर ने बताया सिमरन जीत सिंह अजमानी बतायेंगे। सिमरन ने महेश्वरी को बताया एक सप्ताह में आ जाएगा। एक सप्ताह बीतने के बाद लोन का पैसा नहीं आने पर महेश्वरी ने पुन: सिमरन जीत सिंह अजमानी को फोन लगाकर पूछने पर एक-दो दिन में आयेगा कहकर टालते गया।
इस पर महेश्वरी ने सिमरन को अपना लोन कैंसल करने कहा, तो उसने कहा कैंसल हो जायेगा अप्लाई कर दिया हूं तथा कैंसल होने में 01-02 माह लगेगा एवं कैंसल होने तक आपका किश्त आ सकता है उस किश्त को मैं पटा दूंगा कहा। बीते 03 मार्च को पहला किश्त आया जिसे महेश्वरी ने पटाया। प्रार्थिया ने सिमरन जीत सिंह अजमानी को फोन कर कहा कि मेरा लोन कैंसल नहीं किये हो तो सिमरन जीत सिंह अजमानी महेश्वरी को तुम मेरा कुछ नहीं कर सकती हो कहकर अपना मोबाईल फोन को बंद दिया जिससे बाद में संपर्क नहीं हो पाया। इस प्रकार सिमरनजीत सिंह अजमानी ने महेश्वरी के साथ धोखाधड़ी की। महेश्वरी बिना मोबाईल फोन प्राप्त किए दोनो मोबाईल का किस्त 5,000 रूपये जमा कर रहीं है। इस रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस जांच कर रही थी। और आज सिमरन जीत सिंह अजमानी उर्फ लवली को पकड़ा। पूछताछ में सिमरन ने महेश्वरी समेत अन्य लोगों से ठगी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर ऐसे फायनेंस किए हुए 16 आईफोन जप्त किए गए। उसके विरुद्ध अन्य थानों में भी ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें भी आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रहीं है।
