गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर पर सीमेंट विक्रय के नाम से ठगी करने वाले यूपी व बिहार के दो गिरफ्तार

1 min read
Share this

»
रायपुर। गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर पर सीमेंट विक्रय के नाम से ठगी की थी। अवंति विहार निवासी भारत भूषण गुप्ता ने तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनसे गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट दिलाने के नाम पर झांसे में आ गया और 8 लाख 80 हजार रुपए ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करते हुए इसे साइबर सेल को सौप दिया। साइबर सेल की टीम ने बी.एन.एस पंजीबद्ध कर आरोपी सुजीत सिंह और अजय सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजय सिंह ठगी की रकम को सर्वप्रथम म्यूल बैंक खातों में जमा करवाता था उसके बाद अपने खातों में ट्रांसफर करता था। सुजीत सिंह म्यूल बैंक खातों के एटीएम कार्ड का प्रयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना के अलग अलग स्थानों से रकम आहरण करता था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।